लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी के खिलाफ रायबरेली में भी पोस्टरवॉर, कुछ इस तरह कसा तंज
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने चुनावी प्रचार के तहत गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में रहेंगी. उनके पहुंचने से पहले यहां भी उनके खिलाफ पोस्टर वॉर शुरू हो गई है.
लखनऊ/रायबरेली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) अपने चुनावी प्रचार के तहत गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में रहेंगी. उनके पहुंचने से पहले यहां भी उनके खिलाफ पोस्टर वॉर (Poster War) शुरू हो गई है. रायबरेली में तिलक भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के पास सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए पोस्टर लगे दिखाई दिए, जिन पर लिखा है, 'जब जब आई संकट की घड़ी, कबो न महतारी बिटिया दिखाई पड़ी.'
सेवा के लिए दिहने रहै वोट, लेकिन प्रियंका सोनिया किहिन दिल पर चोट. फिरोज की नातिन रेहान की माई, चुनाव मा मंदिर-मंदिर परी दिखाई.' हालांकि यह पोस्टर किसने लगवाए हैं, उसका नाम नहीं है.
'Priyanka Vadra missing' posters put up by unidentified people in Raebareli pic.twitter.com/9wngdblKNt
— ANI UP (@ANINewsUP) October 22, 2018
इससे पहले अमेठी में भी प्रियंका गांधी के खिलाफ पोस्टर लगे थे. यह पोस्टर समाजवादी पार्टी छात्रसभा के नेता जयसिंह की ओर से लगाए गए थे. गौरतलब है कि प्रियंका गांधी आज अपनी मां और रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र में बूथ स्तरीय कार्यकतार्ओं से मिलेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2019 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

