Rahul Gandhi NEET Protest: राहुल गांधी ने गांधी स्मृति तक निकाला मार्च, नीट छात्रों के लिए न्याय की मांग; वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना (Video)
राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उनकी पहली योजना इंडिया गेट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की थी, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी. उन्होंने यह भी दावा किया कि गांधी स्मृति जाते समय उनकी बसों को कुछ देर के लिए रोका गया, हालांकि बाद में उन्हें आगे जाने की अनुमति दे दी गई.
Rahul Gandhi NEET Protest: कथित NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन गुरुवार को और तेज हो गया. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ तीस जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति तक प्रतीकात्मक मार्च निकाला. इस दौरान उन्होंने कथित पेपर लीक विवाद के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि दी और हालिया प्रदर्शनों में घायल हुए छात्रों के प्रति एकजुटता जताई. यह भी पढ़ें: Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में मोबाइल इंटरनेट बंद, प्रदर्शन के बीच सुरक्षा कड़ी
राहुल गांधी अपने पारंपरिक सफेद टी-शर्ट में हाथ में तिरंगा और भारतीय संविधान की प्रति लेकर मार्च में शामिल हुए. वहीं, INDIA गठबंधन के अन्य सांसदों ने अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर कैंडल मार्च जैसा माहौल बनाया.
राहुल गांधी ने दिल्ली में गांधी स्मृति तक मार्च किया:
Right now, MPs and leaders of the INDIA alliance are peacefully heading to Gandhi Smriti on Tees January Marg.
We go to remember the students we lost - the children driven to take their own lives after the NEET paper leak.
And we go to stand with the students who lie injured…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026
राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के सांसदों ने गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी:
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, along with INDIA bloc MPs, reach Gandhi Smriti as they continue their protest over the NEET paper leak. pic.twitter.com/7TusoVqpn0
— ANI (@ANI) July 23, 2026
'छात्रों के साथ खड़े होने से हमें कोई नहीं रोक सकता'
मार्च से पहले राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक हुई. इसके बाद उन्होंने गांधी स्मृति तक पैदल मार्च का ऐलान किया. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सांसदों को तीन बसों के जरिए गांधी स्मृति पहुंचाया गया, जहां उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया.
राहुल गांधी ने कहा, "INDIA गठबंधन के सांसद और नेता शांतिपूर्वक गांधी स्मृति जा रहे हैं. हम उन छात्रों को याद करने जा रहे हैं जिन्होंने NEET पेपर लीक के बाद अपनी जान गंवाई. हम उन छात्रों के साथ खड़े हैं जो न्याय और जवाबदेही की मांग करते हुए घायल हुए हैं."
इंडिया गेट पर नहीं मिली अनुमति
राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उनकी पहली योजना इंडिया गेट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की थी, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी. उन्होंने यह भी दावा किया कि गांधी स्मृति जाते समय उनकी बसों को कुछ देर के लिए रोका गया, हालांकि बाद में उन्हें आगे जाने की अनुमति दे दी गई. राहुल गांधी ने बस के भीतर से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, "भारत के छात्रों के साथ खड़े होने से हमें कोई नहीं रोक सकता."
सरकार से जवाबदेही की मांग
विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है. INDIA गठबंधन ने मांग की है कि कथित NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. विपक्ष का कहना है कि वह छात्रों के हितों और परीक्षा प्रणाली में विश्वास बहाल करने के लिए अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2026 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

