बॉलीवुड

क्या माधुरी दीक्षित लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit) का कहना है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रही हैं. खबरें आई थीं कि माधुरी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए पुणे से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं हैं.

क्या माधुरी दीक्षित लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई
माधुरी दीक्षित (Photo Credits : Instagram)

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit) का कहना है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने जा रही हैं. खबरें आई थीं कि माधुरी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए पुणे से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन उनका कहना है कि वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं हैं. माधुरी ने आईएएनएस को बताया, "यह केवल अफवाह है. मैं किसी राजनीतिक दल के लिए चुनाव नहीं लड़ रही हूं. मैंने इस मसले पर पहले ही अपना इरादा साफ कर दिया है."

अभिनेत्री ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि अभिनय के क्षेत्र से हम तीन लोग हैं जिन के बारे में अफवाह फैलाई गई थी और मैंने इस मुद्दे पर पहले ही अपने विचार स्पष्ट कर दिए थे. "वर्ष 1984 में फिल्म 'अबोध' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाली माधुरी भारतीय सिनेमा का महत्वपूर्ण चेहरा रही हैं. उन्होंने 'राम लखन', 'बेटा', 'तेजाब' और 'खलनायक' जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

यह भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने बेसहारा पिल्ले को लिया गोद

माधुरी फिलहाल अपनी मराठी फिल्म '15 अगस्त' को प्रमोट करने में व्यस्त हैं जो नेटफ्लिक्स पर 29 मार्च को रिलीज होगी. वह फिल्म 'कलंक' का भी अहम हिस्सा हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2019 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).