लखनऊ लोकसभा सीट: सपा-बसपा राजनाथ सिंह को हराने के लिए खेल सकती हैं बड़ा दाव, पूर्व बीजेपी के सांसद की पत्नी को दे सकती है टिकट
राजनाथ सिंह के खिलाफ संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार खड़ा करने का उद्देश्य केंद्रीय मंत्री को उनके संसदीय क्षेत्र तक सीमित रखने का है. सपा के सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने पहले ही अपना होमवर्क पूरा कर लिया है. सपा के एक नेता ने कहा, "लखनऊ में 3.5 लाख मुस्लिम वोटरों के अलावा, चार लाख कायस्थ मतदाता हैं और 1.3 लाख सिंधी मतदाता हैं. यह उनकी उम्मीदवारी को बड़ी ताकत प्रदान करेगा."