गर्मी का कहर: राजधानी दिल्ली में धूपभरी सुबह, तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार
बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री ज्यादा 36.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह धूपभरी रही और न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम का औसत तापमान है. मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "दिन में आसमान साफ रहेगा. शाम को बादल छाने की संभावना है." सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई.
बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री ज्यादा 36.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2019 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

