बिहार में ट्रक और पिकअप वैन की बीच भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
बिहार (Bihar) के पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रक (हाईवा) और पिकअप वैन में हुई टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए
पटना: बिहार (Bihar) के पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर थाना (Ramnagar Police Station) क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रक (Truck)(हाईवा) और पिकअप वैन (Pickup van) में हुई टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, एक ही परिवार के 15-16 लोग एक पिकअप वैन पर सवार होकर रामनगर से मठिया गांव जा रहे थे, तभी रामनगर-लौरिया मार्ग पर पकड़ी बरगजवा गांव के समीप पीछे से आ रहे पत्थर से लदे एक हाईवा ने अनियंत्रित होकर वैन में टक्कर मार दी और पलट गई.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही आठ लोगों की मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए. बगहा के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और स्कूल बस में जोरदार भिडंत, 40 छात्र जख्मी
पुलिस के अनुसार घायल लोगों में तीन से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं घटना के बाद जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचें हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2019 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

