गृहमंत्री बनने के बाद पहली बार कश्मीर जाएंगे अमित शाह, बाबा बर्फानी का करेंगे दर्शन
केंद्रीय गृहमंत्री श्रीनगर में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे, जिसमें सेना, राज्य पुलिस, अर्धसैनिक बल, राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. सूत्रों ने कहा, गृहमंत्री अपने दौरे के दौरान राज्य के जम्मू एवं लद्दाख क्षेत्र का दौरा नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें उसी दिन (30 जून को) वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरनी है.