महेश भट्ट ने फादर्स डे पर अपनी बेटियों का किया शुक्रिया अदा
परंपरा से उलट फिल्म निर्माता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने फादर्स डे के मौके पर रविवार को अपनी बेटियों- पूजा (Pooja Bhatt), आलिया (Alia Bhatt) और शाहीन (Shaheen Bhatt) का शुक्रिया अदा किया.
मुंबई : परंपरा से उलट फिल्म निर्माता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने फादर्स डे के मौके पर रविवार को अपनी बेटियों- पूजा (Pooja Bhatt), आलिया (Alia Bhatt) और शाहीन (Shaheen Bhatt) का शुक्रिया अदा किया. अपनी अभिनेत्री और फिल्म निर्माता बेटी पूजा के साथ खुद की एक तस्वीर साझा करते हुए, भट्ट ने लिखा, "मेरे साथ ढ़ता से खड़े रहने और जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मेरी मदद करने के लिए पूजा को धन्यवाद!"
उन्होंने अपनी अन्य बेटियों अभिनेत्री आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट की एक तस्वीर भी साझा की, "मेरे जीवन में खुशबू बिखेरने के लिए शाहीन और आलिया को धन्यवाद!"
Thank you Pooja for standing firmly by my side and helping me take on the challenges of life in my stride. @PoojaB1972 pic.twitter.com/h0umZQvIo6
— Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt) June 16, 2019
यह भी पढ़ें : फिल्मकार महेश भट्ट ने की बांग्ला समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने की निंदा
Thank you Shaheen and Alia for adding to the perfume of my life. 💕🌈😘 @aliaa08 @Soni_Razdan pic.twitter.com/HRooaLnPPQ
— Mahesh Bhatt (@MaheshNBhatt) June 16, 2019
महेश भट्ट 'सड़क 2' के साथ लगभग 20 साल बाद निर्देशक की कुर्सी पर वापस लौट रहे हैं. फिल्म 10 जुलाई 2020 को रिलीज होगी. विश्वेश फिल्म्स द्वारा निर्मित, 'सड़क 2' में आलिया, पूजा, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर काम कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2019 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

