देश

उत्तर प्रदेश : बड़े भाई को मारने के चक्कर में बीच-बचाव करने आई पत्नी को लगी कुल्हाड़ी, घटना स्थल पर हुई मौत

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के बरछा डंडिया गांव में शनिवार को बड़े भाई को मारने के चक्कर में एक व्यक्ति ने गलती से अपनी ही पत्नी को मार दिया.

उत्तर प्रदेश : बड़े भाई को मारने के चक्कर में बीच-बचाव करने आई पत्नी को लगी कुल्हाड़ी, घटना स्थल पर हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-Twitter)

बांदा :  उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के बरछा डंडिया गांव में शनिवार को बड़े भाई को मारने के चक्कर में एक व्यक्ति ने गलती से अपनी ही पत्नी को मार दिया. अपने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला करने के लिए जैसे ही छोटा भाई आगे बढ़ा, इस दौरान उसकी पत्नी बीच-बचाव करने आई और कुल्हाड़ी उसके सर पर लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई.

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने रविवार को कहा, "राजाधनी और उसके छोटे भाई छंगू के बीच हो रहे झगड़े का बीच-बचाव करने छंगू की पत्नी बूटी (30) जैसे ही पहुंची, इसी दौरान छंगू ने अपने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से मारना चाहा, लेकिन कुल्हाड़ी उसकी पत्नी के सिर में लगी, जिससे वह वहीं गिर गई."

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश : योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग करने पर पीएसी कांस्टेबल बर्खास्त

उन्होंने कहा, "पत्नी के बेहोश होते ही छंगू वहां से भाग गया. कुल्हाड़ी के हमले से राजाधनी के हाथ की भी एक उंगली कट गई." उन्होंने कहा, "बेहोशी की हालत में राजाधनी ने बूटी को इलाज के लिए जिले की सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई."

सिंह ने बताया कि राजाधनी की तहरीर पर उसके छोटे भाई के खिलाफ अपनी पत्नी की गैर इरादतन हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. इससे पहले पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2019 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).