बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा अपनी 'नन्हीं' डांसिंग पार्टनर के साथ अमिताभ बच्चन के गाने पर थिरकती नजर आई, देखें वीडियो

भारतीय फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी नई डांसिंग पार्टनर के साथ बॉलीवुड के एक गाने पर थिरकती नजर आईं.

प्रियंका चोपड़ा अपनी 'नन्हीं' डांसिंग पार्टनर के साथ अमिताभ बच्चन के गाने पर थिरकती नजर आई, देखें वीडियो
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits : Instagram)

न्यूयॉर्क : भारतीय फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) अपनी नई डांसिंग पार्टनर के साथ बॉलीवुड के एक गाने पर थिरकती नजर आईं. प्रियंका ने रविवार को एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह मेगास्टार अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'मेजर साब' के गाने 'सोना सोना' पर एवा र्डयू नामक एक छोटी सी बच्ची के साथ डांस करती नजर आ रहीं हैं.

ऐसा कहा जा रहा है कि यह बच्ची प्रियंका के पति और पॉप सिंगर निक जोनस के मैनेजर की बेटी है. इस वीडियो में प्रियंका ऑरेंज ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं. इस डांसिंग वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा है : "एवा र्डयू के साथ एक खास शाम."

 

View this post on Instagram

 

Special evening with #AvaDrew ❤️😂 @philymack #sona #sona @amitabhbachchan @ajaydevgn ❤️ #majorsaab #bollywoodforever

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

यह भी पढ़ें : फिल्म ‘भारत’ छोड़ने पर अब प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, जवाब सुनकर सलमान खान को आ सकता है गुस्सा

 

View this post on Instagram

 

🧡 #Cannes2019

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

काम की बात करें तो प्रियंका ने शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काय इज पिंक' की शूटिंग पूरी कर ली हैं. यह फिल्म आयशा चौधरी और उनके माता-पिता पर आधारित है. आयशा एक यंग मोटिवेशनल स्पीकर हैं. इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं. फिल्म के गीतों के बोल गुलजार ने लिखे हैं और संगीत प्रीतम का है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2019 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).