फिल्म 'लगान' को पुरे हुए 18 साल, आमिर खान ने कहा- एक खूबसूरत और यादगार सफर
भारतीय सिनेमा में फिल्म 'लगान' (Lagaan) को रिलीज हुए कल यानि कि 15 जून को 18 साल हो गए, इस पर आमिर खान (Aamir Khan) ने इस फिल्म को एक यादगार और खूबसूरत सफर बताया.
मुंबई : भारतीय सिनेमा में फिल्म 'लगान' (Lagaan) को रिलीज हुए कल यानि कि 15 जून को 18 साल हो गए, इस पर आमिर खान (Aamir Khan) ने इस फिल्म को एक यादगार और खूबसूरत सफर बताया. फिल्म ब्रिटिश राज के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित थी. आमिर जो फिल्म में एक किसान की भूमिका में थे, उन्होंने फिल्म के 18 साल पूरे होने की खुशी में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को धन्यवाद दिया.
आमिर ने ट्वीट किया, "धन्यवाद आशुतोष गोवारिकर और उन सभी को धन्यवाद जो 'लगान' का हिस्सा रह चुके हैं. क्या यादगार और खूबसूरत सफर रहा."
Thank you @AshGowariker, and thanks to everyone who has been a part of Lagaan. What a memorable and beautiful journey.
And what better than today to see this :https://t.co/flVxbjO2Iy pic.twitter.com/UmQDcnqNq5
— Aamir Khan (@aamir_khan) June 15, 2019
यह भी पढ़ें : आमिर खान की बेटी इरा इस शख्स को कर रही हैं डेट, इंटरनेट पर फॉलोअर्स को बताई ये बात
इस ट्वीट के जवाब में गोवारिकर ने कहा, "इस अविश्वसनीय सिनेमाई यात्रा को शुरू करने में मेरी मदद करने में लिए धन्यवाद आमिर खान! और फिल्म के पूरे कास्ट और क्रू को भी बहुत धन्यवाद, जो इस सफर में साथ आए और इसे वास्तव में यादगार बनाया."
इस फिल्म में ग्रेसी सिंह, रेचल शैली और पॉल ब्लैकथॉर्न जैसे कलाकार भी थे. आमिर खान की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है जो साल 1994 में आई हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर 'फॉरेस्ट गम्प' की रीमेक है. फिल्म की कहानी अतुल कुलकर्णी ने लिखी है और अद्वैत चंदन इसके निर्देशक हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2019 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

