राहुल में अपने दोस्त राजीव गांधी को देखता हूं: अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह अपने प्रिय दोस्त राजीव गांधी को उनमें देखते हैं. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. इन वर्षो में आप जो बने हैं, मुझे उसपर गर्व है. मैं अपने प्रिय दोस्त राजीव गांधी को आपमें देखता हूं.