अभिनेत्री-सांसद नुसरत जहां की शादी में खूबसूरत अंदाज में दिखीं मिमी चक्रवर्ती
अभिनेत्री व सांसद मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty) तुर्की के बोडरम में अपनी खास दोस्त व अभिनेत्री-सांसद नुसरत जहां की शादी में बहुत प्यारी लग रही थीं.
कोलकाता : अभिनेत्री व सांसद मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty) तुर्की के बोडरम में अपनी खास दोस्त व अभिनेत्री-सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) की शादी में बहुत प्यारी लग रही थीं. नुसरत ने कोलकाता के व्यापारी निखिल जैन से बुधवार को शादी की. वह अगले महीने शादी का रिसेप्शन देने वाली हैं.
मिमी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर डाली है, जिसमें वह नारंगी रंग की फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं. अपने पोस्ट में अभिनेत्री ने सिक्स सेंसेस कैप्लनकाया को टैग किया है, जो कि एजियान सागर के पास पहाड़ी के किनारे स्थित एक रिसॉर्ट है.
View this post on Instagram
I seek blessings from Allah to everyone for all who believe in humanity and love. Eid Mubarak !
यह भी पढ़ें : नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने संसद के बाहर दिया पोज, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लताड़ा
मिमी की तस्वीर में वहां का मनभावन दृश्य देखा जा सकता है. मिमी और नुसरत इस साल लोकसभा चुनाव में पहली बार सांसद बनी हैं. मिमी जहां जादवपुर से टीएमसी की उम्मीदवार थीं, वहीं नुसरत बाशीरहाट से टीएमसी की प्रत्याशी थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2019 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

