ऋतिक रोशन के बचाव में सामने आईं पूर्व पत्नी सुजैन खान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कही यह बात
अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की बहन सुनैना रोशन (Sunaina Roshan) के साथ इस वक्त चल रहे पारिवारिक तनावों के बीच अब ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान (Sussanne Khan) उनके बचाव में सामने आईं हैं.
मुंबई : अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की बहन सुनैना रोशन (Sunaina Roshan) के साथ इस वक्त चल रहे पारिवारिक तनावों के बीच अब ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान (Sussanne Khan) उनके बचाव में सामने आईं हैं. सुजैन ने इंस्टाग्राम पर अपने लिखे एक नोट को बुधवार को शेयर किया, इसमें लिखा है, "अपनी जिंदगी में इस परिवार की एक करीबी सदस्य होने के नाते अपने अनुभवों से मैं सुनैना को जानती हूं, वह एक बहुत ही प्यारी, स्नेहमयी शख्स है जो एक दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में हैं."
सुजैन ने आगे लिखा, "सुनैना के पिता की तबीयत अभी ठीक नहीं है और उनकी मां भी असुरक्षित हैं. कृप्या परिवार के इस कठिन समय का इज्जत करें, प्रत्येक परिवार एक ऐसे वक्त से गुजरता है. इस परिवार के साथ काफी लंबे समय तक जुड़े रहने के चलते मैं यह कह रही हूं."
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें : घर का किराया न देने को लेकर ऋतिक रोशन पर भड़कीं बहन सुनैना, कहा- क्या 2.5 लाख रुपये उनके लिए ज्यादा है?
सुनैना ने कहा है कि वह "नर्क में जी रही थी." सुनैना ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा, "जहन्नुम में जीना जारी है..मैं थक चुकी हूं. इन सबमें मैं कंगना को अपना समर्थन देती हूं." अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन ने बुधवार को आरोप लगाते हुए ट्वीट किया कि रोशन परिवार ने सुनैना पर हाथ उठाया है क्योंकि वह दिल्ली के एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2019 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

