देश

उत्तर प्रदेश : मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश : मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी कार, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

मथुरा : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक एसपी (देहात) आदित्य कुमार शुक्ला ने कहा, "यह दुर्घटना बलदेव थाना क्षेत्र के माइलस्टोन संख्या 140 की सीमा में हुई. नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. ट्रक चालक ट्रक को भगा ले गया." उन्होंने बताया, "इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दे दी है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2019 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).