जी-20 समित सम्मलेन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को बताया दोस्त, सऊदी पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या को किया नजरंदाज
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को अपना दोस्त बताया. लेकिन सऊदी पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या पर क्या वह सलमान से चर्चा करेंगे. कई पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वे सलमान के साथ खाशोगी का मुद्दा उठाएंगे, लेकिन ट्रंप ने उन प्रश्नों को नकार दिया और उन प्रश्नों से चिढ़े हुए दिखे.