देश

गोवा: ब्रिटिश महिला पर्यटक से रेप का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, फिल्मी अंदाज में दिया चकमा

एक ब्रिटिश महिला पर्यटक से दुष्कर्म का आरोपी शुक्रवार को नाटकीय ढंग से पुलिस हिरासत से भाग निकला. एक अधिकारी ने कहा कि 30 वर्षीय आरोपी रामचंद्रन येलापा मडगांव शहर में एक अदालत परिसर में एक शौचालय से भाग निकला. पुलिस अधीक्षक (दक्षिण गोवा) अरविंद गवास ने कहा कि उसने शौचालय में मौजूद वेंटिलेटर पर लगे ग्लास-पैनल को निकाला और भाग गया.

गोवा: ब्रिटिश महिला पर्यटक से रेप का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, फिल्मी अंदाज में दिया चकमा
आरोपी रामचंद्रन येलापा (Photo Credits: ANI)

एक ब्रिटिश महिला पर्यटक से दुष्कर्म (Rape) का आरोपी शुक्रवार को नाटकीय ढंग से पुलिस हिरासत से भाग निकला. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी को पिछले साल दक्षिण गोवा (South Goa) के एक गांव में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.  20 दिसंबर 2018 को कैनाकोना रेलवे स्टेशन के पास आरोपी ने एक 48 वर्षीय ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका सामान लूट लिया.

एक अधिकारी ने कहा कि 30 वर्षीय आरोपी रामचंद्रन येलापा मडगांव शहर में एक अदालत परिसर में एक शौचालय से भाग निकला.  पुलिस अधीक्षक (दक्षिण गोवा) अरविंद गवास ने कहा कि उसने शौचालय में मौजूद वेंटिलेटर पर लगे ग्लास-पैनल को निकाला और भाग गया.

यह भी पढ़ें:- रेप आरोपी गुरमीत राम रहीम ने मांगी 42 दिन के लिए पैरोल, कहा- बाहर आकर करना चाहता हूं खेती

जब येलापा को सुनवाई के लिए अदालत परिसर में लाया गया तो उसने पुलिसकर्मियों से उसे शौचालय जाने देने का आग्रह किया था. गवास ने कहा, "हमने बड़े पैमाने पर खोज अभियान चलाया है, हमें उम्मीद है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2019 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).