शेयर बाजार में आई उछाल, सेंसेक्स100 और निफ्टी 33 अंकों की तेजी के साथ बनाई बढ़त
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को कारोबारी अस्थिरता देखी गई. प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हालांकि पिछले सत्र के मुकाबले कमजोरी के साथ खुले लेकिन उसके बाद उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहा. सेंसेक्स सुबह नौ बजे पिछले सत्र से 28.83 अंक फिसलकर 38,701.99 पर खुलने के बाद शुरुआती कारोबार के दौरान 38,854.85 और 38,610.29 के बीच बना रहा.