जाह्नवी कपूर आगरा में कर रही हैं हॉरर फिल्म की शूटिंग, एक्ट्रेस की झलक देखने के लिए उमड़ी भीड़
बॉलीवुड स्टार जाह्नवी कपूर ताज शहर में अपनी रोमांटिक हॉरर फिल्म 'रूह-अफजा' की शूटिंग कर रही हैं. फिल्म के कलाकार यहां से 70 किलोमीटर दूर बटेश्वर में शूटिंग कर रहे हैं. मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित 'रूह-अफजा' की शूटिंग बटेश्वर और होलीपुरा के हवेलियों में हो रही है. हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म में जाह्नवी के अलावा राजकुमार राव हैं.
आगरा : बॉलीवुड स्टार जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ताज शहर में अपनी रोमांटिक हॉरर फिल्म 'रूह-अफजा' (Roohi Afza) की शूटिंग कर रही हैं. इसका असर यह हुआ कि लोगों के बीच अपनी प्यारी श्रीदेवी (Sridevi) की बेटी की एक झलक पाने की होड़ मच गई. फिल्म के कलाकार यहां से 70 किलोमीटर दूर बटेश्वर में शूटिंग कर रहे हैं.
मंगलवार के दिन बटेश्वर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर कलाकारों के अभिनय को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस स्थान पर यमुना तट किनारे कतार से 101 शिव मंदिर स्थित हैं.
यह भी पढ़ें : जाह्नवी कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘रूह अफ्जा’ को लेकर कही यह बड़ी बात
इसके अलावा, यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) का पैतृक घर और शौरिपुर जैन मंदिर भी है. मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित 'रूह-अफजा' की शूटिंग बटेश्वर और होलीपुरा के हवेलियों में हो रही है. हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म में जाह्नवी के अलावा राजकुमार राव हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2019 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

