टीवी

देबिना बनर्जी ने किया अपनी हॉट बिकिनी बॉडी का प्रदर्शन, देखें फोटो

अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने टेलीविजन शो 'विष : ए पॉयजनस स्टोरी' पर बिकिनी पहनकर सबको चौंका दिया और ऐसा उन्होंने अपने करियर में पहली बार किया. हालांकि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां बड़े पर्दे पर बिकिनी में नजर आ चुकी हैं, देबिना ने अपनी हॉट फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

देबिना बनर्जी ने किया अपनी हॉट बिकिनी बॉडी का प्रदर्शन, देखें फोटो
देबिना बनर्जी (Photo Credits: Instagram)

छोटे पर्दे की अभिनेत्री देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने टेलीविजन शो 'विष : ए पॉयजनस स्टोरी' पर बिकिनी पहनकर सबको चौंका दिया और ऐसा उन्होंने अपने करियर में पहली बार किया. हालांकि बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां बड़े पर्दे पर बिकिनी (bikini) में नजर आ चुकी हैं, हालांकि टीवी में ऐसा होना कोई आम बात नहीं है.

देबिना ने कहा, "बात जब कहानी की आती है तो कलाकारों को फ्लेक्सिबल या लोचदार होने की आवश्यकता है. मैं पहले नर्वस थी, लेकिन मैं जानती थी कि कहानी की पटकथा इसकी मांग करती है."

 

View this post on Instagram

 

Happy Friday. . 📸 @chaurasiya4652

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon) on

उन्होंने आगे कहा, "विषकन्या' में मेरा किरदार कुछ ऐसा है जिसे किसी की परवाह नहीं है और मेरे अभिनय में यह दिखना चाहिए. मेरे ख्याल से वक्त बदल रहा है और कहानी कहने के माध्यम की परवाह किए बिना दर्शक चीजों को अधिक स्वीकार करने लगे हैं. मेरे प्रशंसकों ने हमेशा मुझे अपना समर्थन दिया है."

 

View this post on Instagram

 

New look. 💋 . @chaurasiya4652 📸

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon) on

हाल ही में इस शो का प्रसारण कलर्स टीवी पर हुआ. इसमें सना मकबूल, विशाल वशिष्ठ, कृप सूरी और आयुष आनंद भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2019 11:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).