उत्तर प्रदेश: टोल प्लाजा पर फायरिंग करने के मामले में बीजेपी सांसद राम शंकर कठेरिया के 2 सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार
आगरा जिले की पुलिस ने 6 जुलाई को एक टोल प्लाजा पर कथित रूप से फायरिंग करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य राम शंकर कठेरिया के दो सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें सांसद के सुरक्षा गार्ड टोलकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करते नजर आ रहे हैं.
आगरा : आगरा जिले की पुलिस ने 6 जुलाई को एक टोल प्लाजा पर कथित रूप से फायरिंग करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के लोकसभा सदस्य राम शंकर कठेरिया के दो सुरक्षा गाडरें को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
सर्कल ऑफिसर अतुल सोनकर और एत्मादपुर के इंस्पेक्टर विकास तोमर ने कहा कि दोनों आरोपियों विपिन चौधरी और पिंकू उपाध्याय को मंगलवार रात टूंडला सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारी की हत्या के मामले में पत्नी, 16 वर्षीय बेटे और एक दोस्त को किया गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें सांसद के सुरक्षा गार्ड टोलकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करते नजर आ रहे हैं. कठेरिया एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष भी हैं. कठेरिया ने यह कहते हुए अपना बचाव करने की कोशिश की कि उनकी पार्टी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था. पिछले हफ्ते की इस घटना के बाद गार्डो को निलंबित कर दिया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2019 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

