क्रिकेट

ICC CWC 2019: युवराज सिंह के पिता योगराज ने फिर धोनी पर साधा निशाना

युवराज सिंह के पिता योगराज ने एक बार फिर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आड़े हाथों लिया है और हाल में संन्यास लेने वाले अंबाती रायडू को वापस आने को कहा है. मध्य क्रम के बल्लेबाज रायडू ने पिछले सप्ताह क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया था.

ICC CWC 2019: युवराज सिंह के पिता योगराज ने फिर धोनी पर साधा निशाना
महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: Getty Images)

ICC Cricket World Cup 2019: युवराज सिंह के पिता योगराज ने एक बार फिर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आड़े हाथों लिया है और हाल में संन्यास लेने वाले अंबाती रायडू को वापस आने को कहा है. मध्य क्रम के बल्लेबाज रायडू ने पिछले सप्ताह क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया था.

रायडू को विश्व कप टीम में नहीं चुना गया था. वह रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे लेकिन शिखर धवन तथा विजय शंकर के चोटिल होने के बाद भी उन्हें विश्व कप के लिए नहीं चुना गया. उनके स्थान पर ऋषभ पंत और रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में भी न शामिल किए गए मंयक अग्रवाल को इंग्लैंड बुलाया गया था.

यह भी पढ़ें- ICC CWC 2019: वर्ल्ड कप में वायरल हो रहीं ‘दादी’ चारुलता पटेल को मिला पेप्सी का विज्ञापन

एनएनआईएस स्पोर्ट्स ने योगराज के हवाले से लिखा है, "रायडू, मेरे बेटे आपने जल्दी में फैसला लिया है. संन्यास से वापस आओ और उन्हें बताओं की आप क्या हो." धोनी के बारे में योगराज ने कहा, "धोनी जैसे लोग हमेशा नहीं रहेंगे, गंदगी हमेशा नहीं रहती."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2019 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).