WCL 2026 Schedule Announced: शारजाह में फिर गूंजेगी दिग्गजों की जंग, 3 अक्टूबर से शुरू होगा वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का तीसरा सीजन; जानें पूरा कार्यक्रम
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में एक बार फिर कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे. भारत चैंपियंस की कमान एक बार फिर युवराज सिंह संभालते हुए दिखाई देंगे, जबकि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमों में भी कई पूर्व स्टार खिलाड़ियों के उतरने की उम्मीद है.
World Championship of Legends 2026 Full Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2026 के तीसरे सीजन के कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. टूर्नामेंट का आगाज 3 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जबकि 18 अक्टूबर को ग्रैंड फाइनल खेला जाएगा. इस बार भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की चैंपियंस टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी.
टूर्नामेंट में पहले चरण में सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले खेलेंगी. इसके बाद अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान पर रहने वाली टीमें 16 अक्टूबर को खेले जाने वाले दोनों सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. वहीं टूर्नामेंट का फाइनल 18 अक्टूबर को खेला जाएगा.
भारत चैंपियंस का पूरा कार्यक्रम (India Champions Full Schedule)
3 अक्टूबर: भारत चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस (3:30 PM UAE)
4 अक्टूबर: भारत चैंपियंस बनाम इंग्लैंड चैंपियंस (7:30 PM UAE)
6 अक्टूबर: भारत चैंपियंस बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस (3:30 PM UAE)
13 अक्टूबर: भारत चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस (7:30 PM UAE)
WCL 2026 का पूरा शेड्यूल
3 अक्टूबर (शनिवार)
भारत चैंपियंस vs ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस – 3:30 PM (UAE)
पाकिस्तान चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंस – 7:30 PM (UAE)
4 अक्टूबर (रविवार)
दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस – 3:30 PM (UAE)
भारत चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंस – 7:30 PM (UAE)
5 अक्टूबर (सोमवार)
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंस – 3:30 PM (UAE)
बांग्लादेश चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंस – 7:30 PM (UAE)
6 अक्टूबर (मंगलवार)
भारत चैंपियंस vs दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस – 3:30 PM (UAE)
पाकिस्तान चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस – 7:30 PM (UAE)
7 अक्टूबर (बुधवार)
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs बांग्लादेश चैंपियंस – 3:30 PM (UAE)
इंग्लैंड चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस – 7:30 PM (UAE)
12 अक्टूबर (सोमवार)
पाकिस्तान चैंपियंस vs दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस – 7:30 PM (UAE)
13 अक्टूबर (मंगलवार)
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस vs इंग्लैंड चैंपियंस – 3:30 PM (UAE)
भारत चैंपियंस vs वेस्टइंडीज चैंपियंस – 7:30 PM (UAE)
14 अक्टूबर (बुधवार)
इंग्लैंड चैंपियंस vs पाकिस्तान चैंपियंस – 3:30 PM (UAE)
बांग्लादेश चैंपियंस vs दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस – 7:30 PM (UAE)
16 अक्टूबर (शुक्रवार)
सेमीफाइनल-1 – 3:30 PM (UAE)
सेमीफाइनल-2 – 7:30 PM (UAE)
18 अक्टूबर (रविवार)
ग्रैंड फाइनल – 7:30 PM (UAE)
एक बार फिर दिखेगा दिग्गजों का जलवा
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में एक बार फिर कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे. भारत चैंपियंस की कमान एक बार फिर युवराज सिंह संभालते हुए दिखाई देंगे, जबकि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमों में भी कई पूर्व स्टार खिलाड़ियों के उतरने की उम्मीद है. क्रिकेट प्रेमियों को इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबलों की भरपूर सौगात मिलने वाली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2026 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

