क्रिकेट

IND vs NZ, ICC Cricket World Cup 2019: रिजर्व डे पर खेल नहीं हुआ तो भारत को इस तरह होगा फायदा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा विश्व कप सेमीफाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और अब यह रिजर्व डे में चला गया. बता दें कि अगर मैच नहीं हो पाया तो इसका लाभ भारत को मिलेगा. लीग स्टेज की तालिका में भारतीय टीम 15 अंकों के साथ पहले जबकि न्यूजीलैंड 11 अंकों के साथ चौथे पायदान पर रही थी.

IND vs NZ, ICC Cricket World Cup 2019: रिजर्व डे पर खेल नहीं हुआ तो भारत को इस तरह होगा फायदा
ओल्ड ट्रैफर्ड पिच (Photo Credits : IANS)

IND vs NZ, ICC Cricket World Cup 2019 : भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच खेला जा रहा विश्व कप सेमीफाइनल मंगलवार को बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और रिजर्व डे में चला गया. हालांकि, बुधवार को बारिश होने की आशंका है और अगर मैच नहीं हो पाया तो इसका लाभ भारत को मिलेगा.

सेमीफाइनल और फाइनल के लिए बनाए गए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) के नियमों के अनुसार, अगर मैच डे पर मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है तो रिजर्व डे में मुकाबले को आगे बढ़ाया जाएगा. रिसर्व डे के दिन मैन वहीं से शुरू होगा जहां मैच डे पर समाप्त हुआ था.

यह भी पढ़ें : ICC CWC 2019: संजय मांजरेकर ने माइकल वॉन को सोशल मीडिया पर किया ब्लॉक, जानें वजह

अगर मैच टाई हो जाता है तो सुपर ओवर के जरिए मैच का नतीजा निकाला जाएगा, लेकिन अगर रिजर्व डे पर भी मुकाबला पूरा नहीं हो पाता है तो लीग स्टेज की तालिका में ऊपर रहने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी.

मंगलवार को मैच रोके जाने तक न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 211 रन बना लिए थे. बुधवार को मैनचेस्टर में बारिश के आसार हैं जबकि न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतक तापमान के 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की आशंका है. लीग स्टेज की तालिका में भारतीय टीम 15 अंकों के साथ पहले जबकि न्यूजीलैंड 11 अंकों के साथ चौथे पायदान पर रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2019 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).