ईडी ने अभिनेता डिनो मोरिया से स्टर्लिंग बायोटेक मामले में की पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने 8,100 करोड़ रुपये के स्टर्लिंग बायोटेक मामले की जांच के हिस्से के तौर पर बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया से पूछताछ की. ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "हमने धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मंगलवार को डिनो मोरिया का बयान दर्ज किया."