परिजन चाहते हैं, मैं एक 'सुशील' लड़के को डेट करूं : सोनाक्षी सिन्हा
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के माता-पिता चाहते हैं कि वह किसी 'सुशील' लड़के को डेट करे. वहीं सोनाक्षी का कहना है कि बॉलीवुड में ऐसे किसी लड़के को ढूंढना मुश्किल है. सोनाक्षी से जब बॉलीवुड में किसी के साथ डेटिंग करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरे माता-पिता चाहते हैं कि मैं किसी 'सुशील' लड़के को डेट करूं मगर बॉलीवुड फिल्म उद्योग में कोई भी ऐसा नहीं है."