निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को कहा 'मेरी दुनिया की रोशनी', ऐसे दी जन्मदिन की बधाई
अमेरिकी पॉप गायक निक जोनस अपनी अभिनेत्री पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस के लिए दिल छू लेने वाली जन्मदिन की शुभकामनाएं साझा की है, जिसमें निक ने अभिनेत्री को 'मेरी दुनिया की रोशनी' कहकर संबोधित किया है.
अमेरिकी पॉप गायक निक जोनस (Nick Jonas) ने अपनी अभिनेत्री पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) के लिए दिल छू लेने वाली जन्मदिन की शुभकामनाएं साझा की है, जिसमें निक ने अभिनेत्री को 'मेरी दुनिया की रोशनी' कहकर संबोधित किया है.
निक ने गुरुवार की शाम को इंस्टाग्राम पर प्रियंका के 37 वर्ष के होने के अवसर पर एक हल्की गुलाबी रंग की साड़ी पहने अभिनेत्री की तस्वीर साझा की.
तस्वीर के कैप्शन में निक ने लिखा, "मेरी दुनिया की रोशनी. मेरा दिल. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. जन्मदिन मुबारक हो."
View this post on Instagram
इसके साथ ही निक ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें प्रियंका लाल रंग के परिधान में नजर आ रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

