बॉलीवुड

भाई तैमूर अली खान के साथ पार्क में खेलती नजर आई इनाया नाउमी खेमू

कजिन तैमूर अली खान और इनाया नाउमी खेमू ने एक साथ बेहद प्यारे पल गुजारे. दोनों पार्क में एक दूसरे का हाथ पकड़ कर चलते नजर आए. अभिनेता कुणाल खेमू ने इन दोनों बच्चों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की. तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "टिम और इन्नी" .

भाई तैमूर अली खान के साथ पार्क में खेलती नजर आई इनाया नाउमी खेमू
कुणाल खेमू, तैमूर अली खान और इनाया नौमी खेमू (Photo Credits: Instagram)

कजिन तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और इनाया नाउमी खेमू (Inaya Naumi Khemu) ने एक साथ बेहद प्यारे पल गुजारे. दोनों पार्क में एक दूसरे का हाथ पकड़ कर चलते नजर आए. अभिनेता कुणाल खेमू (Kunal Khemu) ने इन दोनों बच्चों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की. तस्वीर के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "टिम और इन्नी" .

तैमूर और इनाया की यह तस्वीर पीछे से ली गई है. इसमें दोनों घास पर चलते दिख रहे हैं. तैमूर ने नीले रंग की टी-शर्ट और सफेद शॉर्ट्स पहन रखे हैं, वहीं इनाया ने सफेद टी-शर्ट और प्रिंट की हुई जिंस पहन रखा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

 

View this post on Instagram

 

Tim & Inni

A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

वहीं कुणाल की पत्नी व अभिनेत्री सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इनाया की दौड़ने वाली एक वीडियो साझा की है. इसके कैप्शन में सोहा ने लिखा है, "मुझे भरोसा है, मैं उड़ सकती हूं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).