Samsung Galaxy A80 हुआ भारत में लॉन्च, मिलेगा 48MP का रोटेटिंग कैमरा, जानिए कीमत और खास फीचर्स
सैमसंग इंडिया ने गुरुवार को अपनी गैलेक्सी ए सीरीज को रिफ्रेश करते हुए दुनिया के पहले रोटेटिंग ट्रिपल कैमरे वाले गैलेक्सी ए80 को 47,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया. गैलेक्सी ए80 में 3,700 एमएएच बैटरी है और सैमसंग पे के साथ इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी ओक्टा-कोर चिपसेट है.