यूपी: फतेहपुर में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी. पुलिस ने दोनों के शव नहर किनारे झाड़ियों से गुरुवार को बरामद किए
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी. पुलिस ने दोनों के शव नहर किनारे झाड़ियों से गुरुवार को बरामद किए. हथगाम थाने की पुलिस चौकी छिवलहा के प्रभारी उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह ने शुक्रवार को बताया, "गौसपुर गांव निवासी युवक सुदेश पाल (28) और इसी गांव की युवती शिवरानी पाल (22) के शव गुरुवार को गांव से कुछ दूर नहर की पटरी के किनारे एक झाड़ी से बरामद हुए हैं। उनके पास पॉलीथिन की थैली पड़ी थी, जिससे जहरीले पदार्थ की दुगर्ंध आ रही थी। दोनों अपने घरों से बुधवार शाम से गायब थे."
सिंह ने ग्रामीणों के हवाले से बताया, "दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन लड़की के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। इस बीच मई में सुदेश की शादी किसी अन्य लड़की से हो गयी थी." यह भी पढ़े: मुंबई: प्रेमिका से मिलने 9वीं मंजिल पर खिड़की से जा रहा था प्रेमी, गिरने से हुई मौत
सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत 10 से 15 घण्टे के बीच हुई है, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. घटना की जांच की जा रही है.'
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

