'द लायन किंग' के लिए रिएलिटी शो की प्रतियोगी ने गाया गाना
'सुपरस्टार सिंगर' रिएलिटी शो की प्रतिभागी स्नेहा शंकर ने कहा कि हॉलीवुड फिल्म 'द लायन किंग' के हिंदी संस्करण लिए अपनी आवाज देना एक मजेदार अनुभव रहा.
'सुपरस्टार सिंगर' रिएलिटी शो की प्रतिभागी स्नेहा शंकर (Sneha Shankar) ने कहा कि हॉलीवुड फिल्म 'द लायन किंग' (The Lion King) के हिंदी संस्करण लिए अपनी आवाज देना एक मजेदार अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि इसके अलावा उन्हें अपने पसंदीदा गायकों में से एक अरमान मलिक (Armaan Malik) के साथ काम करने को मिला, जो उनके लिए काफी गर्व की बात है.
स्नेहा ने आईएएनएस से कहा, "डिजनी के बड़े प्रोजेक्ट के लिए मैंने दो सुंदर गीत गाए हैं"
उन्होंने कहा, "मैं बनू राजा आज ही (अकेले) और हकूना माता (साथ में) यह दो गीत फिल्म के मुख्य किरदार के लिए मैंने गाए हैं. इन रचनाओं पर काम करना बहुत बड़ा अनुभव रहा."
'सुपरस्टार सिंगर' के शीर्ष 16 प्रतियोगियों में स्नेहा शामिल हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2019 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

