देश

प्रियंका गांधी होगी कांग्रेस की नई अध्यक्ष?

राहुल गांधी को अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सूत्रों के हवाले से ऐसी खबर है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपना चाहते हैं.

प्रियंका गांधी होगी कांग्रेस की नई अध्यक्ष?
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: कांग्रेस में पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को पार्टी की बागडोर सौंपने की मांग उठने लगी है लेकिन नेतृत्व का संकट जल्द समाप्त होता नहीं दिख रहा है क्योंकि पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेरिका के लिए रवाना हो चुके हैं. सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी को पार्टी की कमान संभालने के लिए मनाने में विफल होने पर पुराने कांग्रेसी अब प्रियंका का नाम ले रहे हैं.

पुराने कांग्रेसियों की पहली पसंद अब प्रियंका गांधी हैं जबकि राहुल गांधी इस जिद पर अड़े हैं कि नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा. परिवार के बाहर से पार्टी के शीर्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट शायद पसंद हो सकते हैं. यह भी पढ़े: इस्तीफा देकर राहुल गांधी ने खेला मास्टरस्ट्रोक, कांग्रेस पार्टी को हो सकता है बड़ा फायदा

हालांकि प्रियंका गांधी की ओर से राजनीति में बड़ी भूमिका को लेकर कोई संकेत नहीं है। सिवा यह कि उन्होंने गुरुवार को नेल्सन मंडेला को याद करते हुए अपने ट्वीट में कहा कि 'अंकल नेल्सन' ने कैसे उन्हें कहा था कि उनको पहले ही राजनीति में आ जाना चाहिए. उन्होंने मंडेला के 101वीं जयंती पर ट्वीट करके कहा, "दुनिया को नेल्सन मंडेला जैसे शख्स की कमी आज भी खलती है। उनका जीवन सत्य, प्यार और स्वतंत्रता का प्रमाण है,"

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).