देश

कर्नाटक में सियासी संकट: विश्वास मत पर रोक के लिए सीएम एच.डी. कुमारस्वामी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे तक विधानसभा में विश्वास मत पेश करने के निर्देश से नाराज मुख्यमंत्री ने इस पर रोक लगाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है

कर्नाटक में सियासी संकट: विश्वास मत पर रोक के लिए सीएम एच.डी. कुमारस्वामी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट और सीएम कुमारस्वामी (Photo Credits-PTI/Facebook)

बेंगलुरू: कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी (H.D kumaraswamy) को शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे तक विधानसभा में विश्वास मत पेश करने के निर्देश से नाराज मुख्यमंत्री ने इस पर रोक लगाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ जनता दल - सेकुलर के प्रवक्ता रमेश बाबू ने यहां आईएएनएस से कहा, "गुरुवार को राज्यपाल द्वारा शुक्रवार को 1.30 बजे तक बहुमत सिद्ध करने के निर्देश पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री के अधिवक्ता शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे."

सत्तारूढ़ कांग्रेस और जनता दल-सेकुलर (जद-एस) गठबंधन भी राज्यपाल के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत में याचिका दायर करेगा क्योंकि मुख्यमंत्री गुरुवार को ही सदन में विश्वास मत पेश कर चुके हैं और बहुमत सिद्ध करने के लिए बहस शुरू कर चुके हैं. यह भी पढ़े: कर्नाटक में नाटक जारी: येदियुरप्पा सहित सभी बीजेपी विधायकों ने इस तरह सदन के अंदर काटी रात, आज होगा कुमारस्वामी सरकार पर फैसला

बाबू ने कहा, "राज्यपाल विधानसभा की कार्यवाही में दखल दे रहे हैं, जो संविधान के प्रावधानों के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष का अधिकार क्षेत्र है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).