जरुरी जानकारी

XXX पोर्न फिल्मों के आदि हो रहे थे पाकिस्तानी, इमरान सरकार ने किया ये

पाकिस्तान पोर्न साइट को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. जिस फैसले के अंतर्गत आठ लाख पोर्न साइट को बंद कर दिया गया है

XXX पोर्न फिल्मों के आदि हो रहे थे पाकिस्तानी, इमरान सरकार ने किया ये
प्रतीकात्मक तस्वीर: (Photo Credit: File Photo)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सीनेट की एक समिति को बताया गया कि देश में आठ लाख अश्लील वेबसाइट बंद की जा चुकी हैं और देश में कुल मिलाकर पोर्न साइट देखने वालों की संख्या में कमी आई है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रपटों के मुताबिक, पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) के चेयरमैन सेवानिवृत्त मेजर जनरल आमिर अजीम बाजवा ने सीनेट की सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मामलों की स्थाई समिति को यह जानकारी दी.

उन्होंने चाइल्ड प्रोनोग्रॉफी पर अपनी रिपोर्ट देते हुए बताया कि देश में आठ लाख पोर्न साइट ब्लॉक की जा चुकी हैं जिनमें से 2384 चाइल्ड प्रोनोग्राफी साइट शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यहां तक कि गूगल ने भी पूछा है कि देश में इन साइट में कमी कैसे आई है। हमने उन्हें बताया कि हमने इसे आठ लाख ऐसी साइट को ब्लॉक कर हासिल किया है और यह मुहिम पूरे जोर से अभी जारी है. यह भी पढ़े: XXX Ban: भारत के बाद इस देश ने भी पोर्न फिल्मों पर लगाई पाबंदी, 20,000 वेबसाइट की बंद

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बच्चों से संबद्ध अश्लील सामग्री पर रोक के लिए लगातार इंटरपोल से संपर्क बनाए हुए है। बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान में अश्लील सामग्री को अपलोड करने के प्रमाण नहीं मिले हैं लेकिन वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) और प्राक्सी के जरिए इसे देश में अभी देखा जा रहा है। पीटीए अब तक ऐसे 11 हजार प्रॉक्सी को ब्लॉक कर चुका है। वीपीएन की निगरानी के लिए भी नए तरीकों पर काम चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).