ईरान की खाड़ी में टैंकर जब्त किये जाने पर ब्रिटेन ने दी चेतावनी, कहा- 'ऐसी घटनाएं स्वीकार नहीं'
ईरान द्वारा खाड़ी में दो टैंकरों को जब्त किए जाने के बाद, जिनमें से एक टैंकर ब्रिटेन का है, ईरान में ब्रिटेन के राजदूत तेहरान प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं. विदेश सचिव जेरेमी हंट ने यह जानकारी दी
लंदन: ईरान (Iran) द्वारा खाड़ी में दो टैंकरों को जब्त किए जाने के बाद, जिनमें से एक टैंकर ब्रिटेन का है, ईरान में ब्रिटेन के राजदूत तेहरान प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं. विदेश सचिव जेरेमी हंट (Jeremy Hunt) ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कैबिनेट ऑफिस ब्रीफिंग रूम्स (सीओबीआर) के साथ आपातकालीन बैठक के बाद शुक्रवार रात लंदन स्थित विदेश विभाग ने हंट का एक बयान जारी किया.
हंट ने कहा कि सीओबीआर की बैठक इसकी समीक्षा करने के लिए की गई है कि मौजूदा स्थिति क्या है तथा दोनों जहाजों को रिहा कराने के लिए क्या किया जा सकता है। इनमें से एक जहाज ब्रिटेन का है और दूसरा जहाज लाइबेरिया का है. हंट ने कहा, "जहाज पर कर्मियों के रूप में कई देशों के नागरिक हैं, लेकिन हमें लगता है कि जहाज पर कोई ब्रिटिश नागरिक नहीं है.
#Iran द्वारा खाड़ी में दो टैंकरों को जब्त किए जाने के बाद, जिनमें से एक टैंकर #Britain का है, ईरान में ब्रिटेन के राजदूत #Tehran प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं।
Photo: IANS pic.twitter.com/B7ZbqyGLaV
— IANS Tweets (@ians_india) July 20, 2019
उन्होंने कहा, "इस मुद्दे को सुलझाने के लिए तेहरान में हमारे राजदूत ईरानी विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं और हम अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों के साथ करीबी से काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "जहाजों को जब्त करना अस्वीकार्य है. जल मार्ग की स्वतंत्रता कायम रखना जरूरी है और तभी सभी जहाज इस क्षेत्र में आजादी से तथा सुरक्षित रूप से गुजर सकते हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2019 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

