राष्ट्रीय कैम्प में बिजली गुल, 24 घंटे तक परेशान रहे खिलाड़ी
शीर्ष भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कहा कि लखनऊ में जारी राष्ट्रीय शिविर में बिजली जाने कारण उन्हें और उनके साथी पहलवानों को 24 घंटे तक परेशानी से जूझना पड़ा. विनेश ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की.
शीर्ष भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कहा कि लखनऊ में जारी राष्ट्रीय शिविर में बिजली जाने कारण उन्हें और उनके साथी पहलवानों को 24 घंटे तक परेशानी से जूझना पड़ा. विनेश ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की. स्थानीय ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने में बहुत समय लगा, जिसके कारण बिजली के दोबारा आने में भी देरी हुई. यहां तक कि खेल मंत्री किरन रिजिजू ने भी ट्विटर पर विनेश को जवाब दिया और कहा कि इस मामले का हल जल्द से जल्द निकाला गया.
आईएएनएस से बात करते हुए मंत्रालय के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि परिसर में बिजली की समस्या को ठीक कर दिया गया है. अधिकारी ने कहा, "ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था और इसके कारण पूरे मामले को सुलझने में समय लग गया. जनरेटर की बदौलत पंखे सुबह तक चल रहे थे, लेकिन थोड़ी देर बाद उसने भी काम करना बंद कर दिया."
यह भी पढ़ें- महिला कुश्ती: विनेश फोगाट और मंजू कुमारी ने यासार डोंगू रैंकिंग सीरीज में जीता गोल्ड मेडल
ट्विटर पर विनेश ने लिखा, "कुश्ती राष्ट्री कैम्प में बिजली के बिना 24 घंटे से ज्यादा हो गए हैं. अभी तक कोई समाधान नहीं ढूंढ़ा गया है. पूरी रात नहीं सो पाए. हम बिना आराम के कैसे प्रशिक्षण करेंगे. एक भी पंखा काम नहीं कर रहा है. अभी भी लखनऊ की 36 डिग्री गर्मी में पसीने से भीग रहे हैं."
विनेश के ट्वीट के 40 मिनट बाद ही, रिजिजू ने इसका जवाब देते हुए कहा, "यह बहुत बुरा है विनेश. हम इसकी जांच कराते हैं." विनेश ने हाल ही में यासर डोगू इंटरनेशनल रेसलिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था. यह 53 किग्रा वर्ग में उनका लगातार दूसरा स्वर्ण था, उन्होंने स्पेनिश ग्रां प्री में भी जीत हासिल की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2019 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

