देश

दिल्ली यूनिवर्सिटी में रैगिंग से निपटने के लिए बनाए जाएंगे दो कंट्रोल रूम, हर कॉलेज में एक पुलिस पिकेट रखने का किया फैसला

दिल्ली विश्वविद्यालय में रैगिंग रोकने और उत्पीड़न विरोधी उपायों को सख्ती से लागू करने के लिए 20 जुलाई से 27 जुलाई तक नॉर्थ और साउथ कैंपस में दो संयुक्त कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे. नॉर्थ कैंपस कंट्रोल रूम के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-27667221 है, जबकि साउथ कैंपस के लिए 011-24119832 है. विवि के अधिकारियों ने हर कॉलेज में एक पुलिस पिकेट रखने का फैसला किया है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में रैगिंग से निपटने के लिए बनाए जाएंगे दो कंट्रोल रूम, हर कॉलेज में एक पुलिस पिकेट रखने का किया फैसला
दिल्ली विश्वविद्यालय (Photo Credits : IANS)

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में रैगिंग रोकने और उत्पीड़न विरोधी उपायों को सख्ती से लागू करने के लिए 20 जुलाई से 27 जुलाई तक नॉर्थ और साउथ कैंपस में दो संयुक्त कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे. दिल्ली विश्वविद्यालय ने और भी कई सुरक्षा उपायों को अपनाने का निर्णय लिया है. विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, इन उपायों को नए सत्र के साथ लागू किया जाएगा.

इस सप्ताह की शुरुआत में इस उद्देश्य के मद्देनजर डीटीसी, मेट्रो और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई थी. इसी दौरान एंटी-रैगिंग और उत्पीड़न विरोधी उपायों को लागू करने का निर्णय लिया गया था.

यह भी पढ़ें : दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने रोस्टर मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल का मांगा समर्थन

नॉर्थ कैंपस कंट्रोल रूम के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-27667221 है, जबकि साउथ कैंपस के लिए 011-24119832 है. विवि के अधिकारियों ने हर कॉलेज में एक पुलिस पिकेट रखने का फैसला किया है. अगर कोई दूसरे छात्र की रैगिंग करता हुआ पाया जाता है, तो उसे कानूनी कार्रवाईयों का सामना करना पड़ेगा जिसमें निलंबन से लेकर डिग्री रद्द करने तक अलग-अलग कार्रवाईयां शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2019 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).