मनोरंजन

एमी की 32 श्रेणियों में नामांकन से GOT ने बनाया नया रिकॉर्ड

लोकप्रिय फैंटेसी ड्रामा शो 'गेम ऑफ थ्रोंस' (Game of Thrones) ने एमी 2019 (Emmy Awards 2019) के 32 श्रेणियों में नामांकन अर्जित करने के साथ ही एक नया रिकॉर्ड बना लिया है.

एमी की 32 श्रेणियों में नामांकन से GOT ने बनाया नया रिकॉर्ड
(Photo Credits: HBO)

लोकप्रिय फैंटेसी ड्रामा शो 'गेम ऑफ थ्रोंस' (Game of Thrones) ने एमी 2019 (Emmy Awards 2019) के 32 श्रेणियों में नामांकन अर्जित करने के साथ ही एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. यह नामांकन किसी भी शो के इकलौते सीजन के लिए बहुत ज्यादा है. 71वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड के लिए नामांकन की घोषणा मंगलवार को हुई थी.

इस साल की शुरुआत में 'गेम ऑफ थ्रोंस' ने अंतिम सीजन के साथ अपनी कहानी का अंत कर दिया था. 32 नामांकन प्राप्त कर शो ने 'एनवाईपीडी ब्लू' द्वारा 1994 में बनाए गए 26 नामांकन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

एचबीओ पर प्रसारित होने वाले जीओटी के कलाकार एमी की इन श्रेणियों में नेतृत्व कर रहे हैं- उत्कृष्ट ड्रामा सीरीज के लिए, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए किट हरिंगटन को, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए एमीलिया क्लार्क को, चार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री में ग्वेंडोलिन क्रिस्टी, लीना हेडे, सोफी टर्नर और मैसी विलियम्स को और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता श्रेणी में अल्फी एलेन, निकोलज कोस्टर, वाल्डाउ और पीटर डिंकलेज को नामांकित किया गया है.

वहीं सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज की श्रेणी में 'गेम ऑफ थ्रोंस' की प्रतिस्पर्धा 'बेटर कॉल सोल', 'बॉडीगार्ड', 'ओजार्क', 'पोज', 'सक्सेशन', 'दिज इज अस', 'किलिंग इव' जैसे शो से है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2019 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).