देश

Petrol and Diesel Price 18th July: पेट्रोल की कीमत में आई उछाल, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

एक दिन के विराम के बाद फिर पेट्रोल के भाव फिर बढ़ गए हैं. गुरुवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली और मुंबई में आठ पैसे जबकि कोलकाता में 12 पैसे और चेन्नई में नौ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की.

Petrol and Diesel Price 18th July: पेट्रोल की कीमत में आई उछाल, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल-डीजल (Photo Credits: Getty)

Petrol and Diesel Price 18th July:  एक दिन के विराम के बाद फिर पेट्रोल के भाव फिर बढ़ गए हैं. तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली (Delhi) और मुंबई (Mumbai) में आठ पैसे जबकि कोलकाता (Kolkata) में 12 पैसे और चेन्नई में नौ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की. हालांकि डीजल के भाव में लगातार छठे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ.

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 73.35 रुपये, 75.77 रुपये, 78.96 रुपये और 76.18 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 66.24 रुपये, 68.31 रुपये और 69.43 रुपये और 69.96 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2019 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).