उत्तर प्रदेश: 6 साल की भतीजी के साथ शराबी चाचा ने की दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है. यह पूछने पर कि डीआईजी के आदेश से पूर्व मुकदमा न दर्ज करने पर शहर कोतवाल के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है, उन्होंने कहा, इससे पुलिस अधीक्षक को अवगत करा दिया गया है, इस पर अंतिम निर्णय वही लेंगे. पीड़िता की मां के मुताबिक वह विधवा है. उसके देवर ने शराब के नशे में पहले उसका दुष्कर्म करने की कोशिश की.