मध्यप्रदेश: ओंकारेश्वर बांध से प्रभावित दो हजार से ज्यादा परिवारों के लिए इस बार की दिवाली काली
देश और दुनिया में दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. मगर मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर बांध से प्रभावित दो हजार से ज्यादा परिवारों के लिए इस बार की दिवाली काली है. उनकी जिंदगी हर दिन, हर पल अंधेरे की तरफ बढ़ रही है, इसलिए वे जल सत्याग्रह कर रहे हैं. दो जिलों के कई गांव नर्मदा नदी के पानी में डूब रहे हैं.