देश

यूपी: पीएम मोदी का 12 नवंबर को वाराणसी दौरा, 'देव दीपावली' कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 12 नवंबर को 'देव दीपावली' कार्यक्रम में भाग लेने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) जाएंगे

यूपी: पीएम मोदी का 12 नवंबर को वाराणसी दौरा, 'देव दीपावली' कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
पीएम मोदी (Photo Credits-ANI Twitter)

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 12 नवंबर को 'देव दीपावली' कार्यक्रम में भाग लेने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) जाएंगे. प्रधानमंत्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर गुरु बाग देव गुरुद्वारा में भी भाग लेंगे. ऐसी मान्यता है कि गुरु नानक देव जी ने गुरु बाग देव गुरुद्वारा की यात्रा की थी और उनके पदचिह्न् भी यहां देखे जा सकते हैं. 'प्रकाशोत्सव' को बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है और सभी हिस्सों से सिखों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है. 24 अक्टूबर को जब प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे, तब कुछ स्थानीय नेताओं से उन्हें देव दीपावली में आने का निमंत्रण दिया था.

बता दें कि हाल ही में अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु बाग गुरुद्वारे का जिक्र किया था.  यह भी पढ़े: मन की बात में पीएम मोदी ने कहा- 2010 अयोध्या फैसले के बाद लोगों को एकजुट रखने में राजनीतिक दलों ने परिपक्व भूमिका निभाई

गुरुद्वारा के प्रमुख ग्रन्थि सरदार सुखविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पवित्र अवसर पर उनका स्वागत करना सम्मान की बात होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2019 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).