ईशा कोप्पिकर ने प्रशंसकों से की हाथ से बने दीयों को जलाने की अपील
अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने दीवाली मनाने को लेकर सभी के लिए एक खास संदेश दिया है. ईशा ने लोगों से अपने घरों को सजाने के लिए हाथ से बने दीयों को खरीदने और इस व्यवसाय से जुड़े लोगों का समर्थन करने का अनुरोध किया है. ईशा ने शनिवार की शाम को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया.
अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) ने दीवाली (Diwali) मनाने को लेकर सभी के लिए एक खास संदेश दिया है. ईशा ने लोगों से अपने घरों को सजाने के लिए हाथ से बने दीयों को खरीदने और इस व्यवसाय से जुड़े लोगों का समर्थन करने का अनुरोध किया है. ईशा ने शनिवार की शाम को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया.
उस ट्वीट में उन्हें अपने घर को ताजे फूलों और अपनी बेटी रियाना द्वारा रंगे गए दीयों से सजाते हुए देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2019: मौसमी चटर्जी के बाद इस बड़ी अभिनेत्री ने थामा बीजेपी का दामन, मिला बड़ा पद
Diwali is all about lights, love and decoration. Decorating my house using fresh flowers and handmade Diya’s which were later painted by Rianna. ❤️
This Diwali and every Diwali go local, buy handmade Diya’s and support the small business. Make their Diwali a happy Diwali too 😍 pic.twitter.com/YBR2rtataV
— Isha Koppikar (@ishakonnects) October 26, 2019
ईशा ने वीडियों के साथ लिखा, "दीवाली रोशनी, प्यार और सजावट से जुड़ी है. अपने घर को ताजे फूलों और हाथ से बने दीयों जिन्हें बाद में मेरी बेटी ने पेंट किया है, से सजा रही हूं. इस दीवाली और हर दीवाली, हाथ से निर्मित दीयों को खरीदें और छोटे व्यवसाय का समर्थन करें. उनकी भी दीवाली को खुशहाल बनाए."
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2019 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

