पाकिस्तान: पूर्व पीएम नवाज शरीफ की हालत में आया थोड़ा सुधार, दिल का दौर पड़ने के बाद अस्पताल में चल रहा है इलाज
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है. एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी.
लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ( Nawaz Sharif) की हालत में थोड़ा सुधार हुआ है. एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी. चिकित्सक ने कहा कि उन्हें एक्यूट इम्यून थ्रोम्बोसाइटोपेनिक परपूरा (आईटीपी) है और ब्लीडिंग डिसऑर्डर है, लेकिन उनकी प्लेटलेट का स्तर स्थिर है. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को मीडिया से बात करते हुए सर्विस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एसआईएमएस) के प्रिंसिपल प्रोफेसर महमूद अयाज ने कहा कि जब तक पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज पूरा नहीं हो जाता वह अस्पताल में ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि शरीफ ने अभी तक इलाज के लिए कहीं और जाने की बात नहीं कही है.
शरीफ की मां और उनकी बहन उनका हालचाल जानने के लिए रविवार को सर्विस अस्पताल पहुंचीं. इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित हाईकोर्ट ने शरीफ को अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में 29 अक्टूबर तक चिकित्सा आधार पर जमानत दे दी थी. यह भी पढ़े: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को आया हार्ट अटैक, लाहौर के सर्विसेज अस्पताल में हैं भर्ती
बता दें कि इससे एक दिन पहले लाहौर हाई कोर्ट ने भी चौधरी शुगर मिल्स मामले में जमानत दे दी थी. दोनों ही मामलों में उन्हें चिकित्सकीय आधार पर जमानत मिली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2019 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

