देश

उत्तर प्रदेश: मथुरा में निर्दयी बना बेटा, बुखार से तपती 80 वर्षीय बूढ़ी मां को स्टेशन पर छोड़ा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आज तड़के रेलवे पुलिस बल के जवानों को 80 वर्ष की एक वृद्धा स्टेशन पर लावारिस अवस्था में बुखार से तड़पती मिली जिसे उसके बेटे उसे वहां छोड़ गए थे

उत्तर प्रदेश: मथुरा में निर्दयी बना बेटा, बुखार से तपती 80 वर्षीय बूढ़ी मां को स्टेशन पर छोड़ा
मथुरा जंक्शन ( Wikimedia Commons)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आज तड़के रेलवे पुलिस बल (RPF) के जवानों को 80 वर्ष की एक वृद्धा स्टेशन पर लावारिस अवस्था में बुखार से तड़पती मिली जिसे उसके बेटे उसे वहां छोड़ गए थे. जिसके बाद उसे बेघरों का आश्रम ‘अपना घर’ भिजवा दिया गया. रेलवे पुलिस फोर्स के मथुरा जंक्शन प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान प्रसाद ने बताया, ‘‘सुबह आरपीएफ की एक गश्ती टीम को एक बेंच पर महिला मिली. उसे तेज बुखार था. उसकी स्थिति के बारे में जानने का प्रयास किया गया तो भाषा समझ में न आने के कारण संवाद न हो सका.’’

उन्होंने बताया कि उसे बुखार की दवा दी गई और खाना खिलाया गया। बुखार उतरने पर वह बस इतना ही समझा पाई कि उसके बेटे उसे यहां छोड़ गए हैं. वहीं बुजुर्ग महिला को वृद्धा आश्रम छोड़ने के बाद महिला के बेटे के बारे में खबर निकालने में जुटी है कि वह कहा पर रहते है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2019 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).