बॉलीवुड

भाई दूज पर परिणीति चोपड़ा ने अपने भाइयों के लिए शेयर ये स्पेशल मैसेज

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने मंगलवार को भाई दूज के मौके पर बताया कि उनके भाई सहज और शिवांग उनके लिए कितने मायने रखते हैं. परिणीति ने कहा कि वे उनके बहुत करीबी हैं और दोनों उनकी जिंदगी के बारे में सबकुछ जानते हैं.

भाई दूज पर परिणीति चोपड़ा ने अपने भाइयों के लिए शेयर ये स्पेशल मैसेज
अपने भाइयों के साथ नजर आईं परिणीति चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने मंगलवार को भाई दूज (Bhai Dooj) के मौके पर बताया कि उनके भाई सहज और शिवांग उनके लिए कितने मायने रखते हैं. परिणीति ने कहा कि वे उनके बहुत करीबी हैं और दोनों उनकी जिंदगी के बारे में सबकुछ जानते हैं. परिणीति ने कहा, "मेरे भाई मेरे बहुत करीब हैं. वे मेरे दोस्त हैं, मेरे बच्चे हैं, वे सबकुछ हैं. हम करीब-करीब एक ही उम्र के हैं और एक-दूजे को सही से समझ सकते हैं और इसी वजह से मैं उन्हें इतना प्यार करती हूं. ये दोनों मेरी हर बात जानते हैं." ये भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा कर रही हैं शादी की प्लानिंग? प्रियंका चोपड़ा की फोटो पर उनका कमेंट पढ़कर फैंस कर रहे हैं सवाल

परिणीति ने आगे कहा, "दोनों मुझसे छोटे हैं, लेकिन मुझे सलाह देते हैं क्योंकि कहीं न कहीं ये मुझसे ज्यादा मैच्योर हैं.

 

View this post on Instagram

 

My babies. I love you. 💕 #BhaiDooj #YoungerBrothersWhoThinkTheyAreOlderBrothers 🙄🙄 @thisissahajchopra @shivangchopra99

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

इसलिए मैं उन्हें लगातार कॉल करती रहती हूं और उनसे सलाह लेती रहती हूं, लेकिन अगर मुझे उनसे कुछ कहना ही पड़ा तो मैं कहूंगी कि मेरे जैसे सुखी बनो, आप जो भी कर रहे हो, उसमें खुशियां ढूंढ़ो, भविष्य की चिंता करना छोड़ दो, वर्तमान को जियो."

 

View this post on Instagram

 

Me. All day everyday nowadays🏸

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

परिणीति फिलहाल बैडमिंटन स्टार साईना नेहवाल (Saina Nehwal Biopic) की बायोपिक में शीर्षक भूमिका निभाने वाली हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2019 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).