दीपिका पादुकोण ने किया बड़ा खुलासा, कहा- जल्द शादी करेंगी आलिया भट्ट
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने गलती से अपनी दोस्त व अभिनेत्री आलिया भट्ट के जल्द शादी करने का खुलासा कर दिया. हालांकि बाद में एहसास होने पर 'पद्मावत' स्टार ने कहा कि वह मजाक कर रही थी. न्यूज 18 डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, यह वाकया तब हुआ, जब आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, विजय देवेरकोंडा और आयुष्मान खुराना हालिया फिल्मों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए थे.