बॉलीवुड

अर्जुन कपूर ने कहा- मैं लोगों के मजाक का आदी बन चुका हूं

फिल्मकार आशुतोष गोवारीकर की महत्वाकांक्षी फिल्म 'पानीपत' का पोस्टर रिलीज होते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. जहां कुछ लोगों ने फिल्म के शानदार लुक की तारीफ की, वहीं इसे लेकर कई तरह के मीम्स भी बने, ट्रोलिंग भी की गई और खासतौर पर इसमें फिल्म के मुख्य कलाकार अर्जुन कपूर पर निशाना साधा गया.

अर्जुन कपूर ने कहा- मैं लोगों के मजाक का आदी बन चुका हूं
अर्जुन कपूर (Photo Credits: IANS)

फिल्मकार आशुतोष गोवारीकर (Ashutosh Gowariker) की महत्वाकांक्षी फिल्म 'पानीपत' (Panipat) का पोस्टर रिलीज होते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. जहां कुछ लोगों ने फिल्म के शानदार लुक की तारीफ की, वहीं इसे लेकर कई तरह के मीम्स भी बने, ट्रोलिंग भी की गई और खासतौर पर इसमें फिल्म के मुख्य कलाकार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पर निशाना साधा गया. हालांकि अर्जुन का मानना है कि जिन ऐतिहासिक किरदारों और वीर योद्धाओं ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, उन्हें लेकर मजाक बनाया जाना उचित नहीं है.

यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जिसमें अर्जुन महान मराठा योद्धा सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने अफगानी शासक व हमलावर अहमद शाह अब्दाली संग लड़ाई की. फिल्म की रिलीज से पहले एक प्रोमोशनल इवेंट में जब उनसे इन मीम्स व ट्रोलिंग को लेकर सवाल किया गया.

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘पानीपत’ का ट्रेलर देख खुश हुए रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर ने कहा- काफी उत्साहित हुए एक्टर

उन्होंने कहा, "हर कोई ट्रोल हो जाता है. मुझे लगता है कि अब लोगों को नकारात्मक रहने और कड़वेपन की आदत हो गई है, शायद इसलिए क्योंकि वे अपनी निजी जिंदगी में इन्हीं चीजों का सामना कर रहे होते हैं. इससे उनकी परवरिश और वे जैसे हैं, वह साफ तौर पर झलकती है."

उन्होंने आगे कहा, "अगर लोग मुझे लेकर मजाक बनाते हैं तो मुझ पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन अगर आप इस फिल्म का मजाक बना रहे हैं तो आप उनका मजाक बना रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए. देखिए, मैंने खुद अपना मजाक बनाया है. मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है. मैं लोगों के मजाक का आदी हो चुका हूं.

यहां तक कि 'हाफ गर्लफ्रेंड' के रिलीज के वक्त और पहले भी मैं इस तरह की कई चीजों पर हंसा हूं, लेकिन ऐतिहासिक किरदारों या योद्धाओं को लेकर मजाक बनाया जाना उचित नहीं है. इनके बलिदानों को हमें भूलना नहीं चाहिए." आशुतोष गोवारीकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी, जिसमें संजय दत्त, जीनत अमान, पद्मिनी कोल्हापुरे, कृति सैनन, सुहासिनी मुले सहित और भी कई कलाकार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2019 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).