मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम और DMK ने राज्यसभा में उठाई सुप्रीम कोर्ट की क्षेत्रीय पीठों के स्थापना की मांग
समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की मांग करते हुए एमडीएमके प्रमुख वाइको और डीएमके नेता पी. विल्सन ने सुप्रीम कोर्ट की क्षेत्रीय पीठों की स्थापना करने की मांग की. वाइको ने कहा कि देश के दक्षिणी हिस्सों के लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे कि भाषा की बाधा, अत्यधिक शुल्क, सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का लंबा समय.