पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था पति, सिर में मारी गोली फिर लाश के साथ किया ये
पहले लिव-इन रिलेशन (Live in relation) में रहा. फिर इसी साल मार्च में शादी कर ली. शादी के बाद शुरू हुए लड़ाई झगड़ों से आजिज होकर पत्नी से छुटकारा पाने का जो षडयंत्र पति ने रचा, उसे सुनकर पुलिस भी सिहर उठी. फिलहाल पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति और उसके दो परिचितों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी पति का नाम साहिल चोपड़ा है.
दिल्ली: पहले लिव-इन रिलेशन (Live in relation) में रहा. फिर इसी साल मार्च में शादी कर ली. शादी के बाद शुरू हुए लड़ाई झगड़ों से आजिज होकर पत्नी से छुटकारा पाने का जो षडयंत्र पति ने रचा, उसे सुनकर पुलिस भी सिहर उठी. फिलहाल पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति और उसके दो परिचितों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी पति का नाम साहिल चोपड़ा (21) है. जबकि हत्या में मदद करने वाले दो अन्य आरोपियों का नाम शुभम (24)और बादल (26) है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साहिल और नैंसी (20) ने इसी साल मार्च में प्रेम-विवाह किया था. शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों में झगड़ा होने लगा. 11 नवंबर को नैंसी के परिवार वालों को लगा कि उसके साथ कुछ अनहोनी घटने वाली है. उन्होंने पुलिस को तुरंत बताया. संदेह के आधार पर पुलिस ने नैंसी के पति साहिल चोपड़ा को पकड़ लिया.
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड ने किया इग्नोर तो प्रेमी ने कलाई काटकर बियर के बोतल में भरा खून, कहा- लो ये मेरा आखिरी गिफ्ट
पुलिस के मुताबिक, "साहिल ने नैंसी की गोली मार कर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया." साहिल की निशानदेही पर पानीपत रिफाइनरी के पास सड़क किनारे से नैंसी की लाश भी पुलिस ने बरामद कर ली. पुलिस के मुताबिक नैसी की हत्या गोली मारकर की गई है. तीनो आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली की द्वारका कोर्ट में पेश किया. अदालत ने तीनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2019 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

